Class 9 civics Notes
Class 9 Notes
Class 9 Social Science Notes
Notes
Class 9 Civics Chapter 1 Notes in Hindi | लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों Notes
Class 9 Civics Chapter 1 Summary in Hindi | लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों नोट्स
महत्वपूर्ण बिंदु (Summary & Notes)
📋 विषय वस्तु (Table of Contents)
1. लोकतंत्र क्या है? (What is Democracy?)
सरकारों के रूप (Forms of Government)
- लोकतंत्रिक सरकारें (Democratic Governments)
- गैर - लोकतांत्रिक सरकारें (Non-Democratic Governments)
लोकतंत्र का अर्थ (Meaning of Democracy)
- अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) ने कहा :- लोकतंत्र ऐसी सरकार है जो "लोगों की ही हो, लोगों के लिए हो और लोग द्वारा बनाई गई हो"।
- लोकतंत्र {Democracy} = डेमोक्रेसी। 'डेमोक्रेसी' यूनानी शब्द 'डेमोक्रेशिया' से बना है।
- यूनानी में 'डेमोस' (Demos) का अर्थ होता है 'लोग' और 'क्रेशिया' (Kratia) का अर्थ होता है 'शासन'। इस प्रकार डेमोक्रेसी अर्थात लोकतंत्र का अर्थ है लोगों का शासन (Rule of the people)।
- लोकतंत्र शासन का वह रूप है जिसमें शासकों का चुनाव जनता (लोग) करते है।
- म्यांमार में सैनिक शासन (Military Rule) है, जिसमें शासकों का चुनाव लोगों ने नहीं किया है।
- सऊदी अरब में राजतंत्र (Monarchy) हैं, जिसमें भी सऊदी अरब के शाह लोगों द्वारा शासक नहीं चुने गए हैं।
Q1. 'डेमोक्रेसी' (Democracy) शब्द किस भाषा से लिया गया है?
Q2. अब्राहम लिंकन के अनुसार लोकतंत्र क्या है?
2. लोकतंत्र की विशेषताएं (Features of Democracy)
पाकिस्तान का उदाहरण (Example of Pakistan)
- पाकिस्तान में ज़नरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने अक्टूबर 1999 में सैनिक तख्तापलट (Military Coup) की अगुवाई की।
- ज़नरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने लोकतांत्रिक ढंग से चुनी सरकार को उखाड़ फैंका।
- ज़नरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने खुद को देश का 'मुख्य कार्यकारी' (Chief Executive) घोषित करके स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
- 2002 में एक जनमत संग्रह (Referendum) करके अपना कार्यकाल 5 साल के लिए बड़वा लिया।
- अगस्त 2002 में उन्होंने 'लीगल फ्रेमवर्क आर्डर' (Legal Framework Order) के जरिए पाकिस्तान के संविधान को बदल दिया। इस आर्डर के अनुसार राष्ट्रपति, राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली को भंग कर सकता है।
- अतः अंतिम फैसला सेना के अधिकारियों और ज़नरल परवेज़ मुशर्रफ़ के साथ में था जो जनता द्वारा नहीं चुने गए थे।
Q3. पाकिस्तान में ज़नरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने सैनिक तख्तापलट (Military Coup) किस वर्ष किया था?
लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? - Full Chapter Video
लोकतंत्र की 5 प्रमुख विशेषताएँ
- 1. लोकतंत्र की पहली विशेषता (प्रमुख फैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ): लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोग द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती है। चीन की संसद को 'राष्ट्रीय जन संसद' (National People's Congress) कहा जाता है। इस सांसद को देश का राष्ट्रपति नियुक्त करने का अधिकार है। चुनाव लड़ने से पहले सभी उम्मीदवारों को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से मंजूरी लेनी होती है, अतः सरकार सदैव कम्युनिस्ट पार्टी की ही बनती है।
- 2. लोकतंत्र की दूसरी विशेषता (स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी मुकाबला): लोकतंत्र निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों (Free and fair elections) पर आधारित होता है ताकि सत्ता में बैठे सभी लोगों को हार जीत के समान अवसर मिल सकें।
- 3. लोकतंत्र की तीसरी विशेषता (एक व्यक्ति - एक वोट - एक मोल): लोकतंत्र में सभी व्यस्क नागरिक को चाहे वह अमीर हो या गरीब उनका एक वोट और प्रत्येक वोट का एक समान मूल्य (One vote, one value) होता है।
- 4. लोकतंत्र की चौथी विशेषता (कानून का राज और अधिकारों का आदर): लोकतांत्रिक सरकार संवैधानिक द्वारा तय बुनियादी कानूनों और नागरिक अधिकारों के आधार पर ही कार्य करती हैं।
- 5. लोकतंत्र की पांचवीं विशेषता (शासन में भागीदारी का सबको सामान अवसर): लोकतंत्र शासन व्यवस्था में शासन में भागीदारी लेने का सबको समान अवसर प्राप्त होता हैं।
Q4. चीन की संसद को क्या कहा जाता है?
Q5. 'एक व्यक्ति - एक वोट - एक मोल' का क्या अर्थ है?
3. लोकतांत्रिक व गैर-लोकतांत्रिक सरकार (Democracy vs Non-Democracy)
लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएं (Features of Democratic Govt)
- नागरिकों को भाषण देने व विचार व्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता (Freedom of Expression) होती है।
- स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से चुनाव करने की व्यवस्था उपलब्ध कराती है।
- राजनीतिक दलों (Political Parties) को स्वतंत्र रूप से काम करने की आज्ञा प्रदान करता हैं।
- व्यापारियों को व्यापारिक संघ (Trade Unions) स्थापित करने की पूर्ण स्वतंत्रता उपलब्ध कराती हैं।
- प्रेस (Press/Media) को पूर्ण आजादी प्रदान करती है।
गैर - लोकतांत्रिक सरकार के लक्षण (Features of Non-Democratic Govt)
- लोग सरकार और उनकी नीतियों की आलोचना (Criticism) नहीं कर सकते।
- शासनकर्ता सर्वेसर्वा (Dictator) होता है।
- विपक्षी दलों (Opposition) का कोई स्थान नहीं होता है।
- व्यापारियों को व्यापारिक संग स्थापित करने की अनुमति नहीं होती हैं।
- प्रेस को पूर्ण आजादी प्राप्त नहीं होता है।
Q6. इनमें से कौन सा गुण गैर-लोकतांत्रिक (Non-Democratic) सरकार का लक्षण है?
4. लोकतंत्र ही क्यों? (Why Democracy?)
लोकतंत्र के पक्ष में तर्क (Arguments For Democracy)
- शासन का अधिक जवाबदेही वाला रूप (Accountable form of govt): लोकतांत्रिक शासन पद्धति दूसरों से बेहतर है क्योंकि यह शासन का अधिक जवाबदेही वाला स्वरूप है।
- बेहतर निर्णय लेने की संभावना (Better decision-making): गैर लोकतांत्रिक सरकारों की तुलना में लोकतांत्रिक सरकारों के फैसले अधिक बेहतर लेने की संभावना होती है क्योंकि लोकतांत्रिक सरकार में सदैव अधिक लोग शामिल रहते हैं, किसी एक मसले पर अनेक लोगों की सोच लगी होती हैं अतः इसमें गलतियों की गुंजाइश भी कम होती हैं।
- मतभेदों और टकराव को संभालने का तरीका उपलब्ध: भारत जैसे विविधता (Diversity) वाले देश में अलग-अलग समूह के लोग रहते हैं जिनकी विभिन्न भाषाएं एवं उनकी धार्मिक मान्यताएं अलग-अलग होती हैं तथा उनकी जातियां भी जुदा - जुदा होती हैं। उनका पसंद और दुनिया को देखने का दृष्टिकोण भी अलग - अलग होता है अतः एक समूह की पसंद और दूसरे समूह की पसंद में टकराव निहित होते हैं। लोकतंत्र में कोई भी स्थाई विजेता नहीं होता और ना ही कोई स्थाई रूप से पराजित होता है। लोकतंत्र मतभेदों और और टकराव को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।
- नागरिकों का सम्मान (Dignity of citizens): लोकतंत्र राजनीतिक समानता के सिद्धांत पर आधारित हैं, यहाँ जो दर्जा अमीर और पढ़े - लिखे लोगों को प्राप्त हैं वही दर्जा सबसे गरीब और अनपढ़ लोगों को भी प्राप्त हैं। अतः लोकतंत्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता हैं।
- गलतियों के सुधार के अवसर (Correction of mistakes): लोकतांत्रिक व्यवस्था दूसरों से बेहतर हैं क्योंकि इसमें हमें अपनी गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है।
लोकतंत्र के खिलाफ तर्क (Arguments Against Democracy)
- अस्थिरता (Instability): लोकतंत्र में नेता बदलते रहते हैं। जिससे अस्थिरता पैदा होती है।
- फैसलों में देरी (Delays): लोकतांत्रिक व्यवस्था में इतने सारे लोगों से बहस और चर्चा करनी पड़ती है कि हर फैसले में देरी होती है। चुने हुए नेताओं को लोगों के हितों का पता ना होने के कारण इसके फैसले भी खराब हो सकते हैं।
- भ्रष्टाचार की संभावना (Corruption): लोकतंत्र में चुनावी लड़ाई महत्वपूर्ण और खर्चीला होता है, इसलिए इसमें भ्रष्टाचार होता है।
- चुनावी प्रक्रिया महंगी: लोकतांत्रिक सरकार का चुनाव एक लंबी प्रक्रिया से होती है अतः लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया महंगी होती है।
- सामान्य लोगों को सरकार चुनने का फैसला लेने में कठिनाई: सामान्य लोगों को पता नहीं होता कि उनके लिए क्या चीज अच्छी है और क्या चीज बुरी इसलिए उन्हें फैसले लेने में कठिनाई होती है।
Q7. लोकतंत्र के पक्ष में (For Democracy) कौन सा तर्क सबसे सटीक है?
Q8. लोकतंत्र के खिलाफ (Against Democracy) मुख्य तर्क क्या है?
5. लोकतंत्र का वृहतर अर्थ (Broader Meaning of Democracy)
- लोकतंत्र में शासन कौन करता है? जिन देशों में लोकतंत्र होता हैं, उन देशों में सभी लोग शासन नहीं चलाते हैं। वहां लोगों की तरफ से बहुमत (Majority) को फैसले लेने का अधिकार होता है। और बहुमत का शासन भी चुने हुए प्रतिनिधियों (Elected Representatives) के माध्यम से होता है।
- लोकतंत्र में प्रतिनिधियों के द्वारा ही शासन क्यों होता है?
➢ लोकतंत्र शासन व्यवस्था में अधिक लोग होने के कारण सबको एक साथ बैठा कर सामूहिक फैसला कर पाना संभव ही नहीं हो सकता हैं।
➢ यदि ऐसा संभव हो तब भी हर एक नागरिक के पास हर फैसले में भाग लेने का समय, इच्छा या योग्यता और कौशल्य नहीं होता है। - वास्तव में लोकतांत्रिक फैसले का मतलब यह है कि उस फैसले से प्रभावित होने वाले सभी लोगों के साथ विचार-विमर्श (Consultation) के बाद और उनकी स्वीकृति से फैसले लेना, यानि जो कमजोर व्यक्ति है उसका भी किसी फैसले में उतना ही महत्व होगा जितना किसी शक्तिशाली व्यक्ति का महत्व होगा है। यह बात सरकार या परिवार या किसी अन्य संगठन पर भी इसी प्रकार लागू होती है।
- लोकतंत्र और नागरिक (Democracy and Citizens):
➢ एक आदर्श लोकतंत्र में निर्णय लेने की प्रक्रिया लोकतांत्रिक होती हैं। नागरिक के तौर पर हम जो भी काम करते वह भी हमारे देश के लोकतंत्र को अच्छा या खराब बनाने में मदद करता है। यही लोकतंत्र की ताकत है और यही कमजोरी भी।
➢ देश का भविष्य शासकों के कामकाज से भी ज्यादा नागरिकों के कामकाज पर निर्भर करता है।
➢ इस तरह की कुछ बातें ही लोकतंत्र को राजशाही (Monarchy), तानाशाही (Dictatorship) या एक दल की शासन व्यवस्था (गैर लोकतांत्रिक सरकारों/शासन व्यवस्था) से अलग और बेहतर करती है तथा नागरिकों को अधिक सक्रिय और भागीदार बनाती हैं।
प्रश्न अभ्यास करें और अपनी तैयारी परखें!
Practice Questions & Test Your Preparation!
इस अध्याय के सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) और मॉक टेस्ट को हल करें। बिना किसी डर के गलतियों से सीखें, अपनी अवधारणाओं (Concepts) को मजबूत करें और अपनी समझ को उच्चतम स्तर तक ले जाएँ।
Solve all MCQs & mock tests of this chapter. Learn from mistakes fearlessly, strengthen your concepts, and elevate your preparation to the highest level.
Take Full Quiz Now 🚀
0 Comments: